Jansatta
661 FOLLOWERS
Get all the latest news, breaking news, headlines, current affairs, business, sports, entertainment, technology, lifestyle and more in Hindi at Jansatta.
Jansatta
1y ago
राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। इस विषय पर हो रही एक टीवी डिबेट के दौरान एंकर सुशांत सिन्हा ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से ओपी राजभर को लेकर एक सवाल किया तो वह ताली पीटने लगे।
दरअसल, यह टीवी डिबेट ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ चैनल के कार्यक्रम ‘राष्ट्रवाद’ में हो रही थी। इस दौरान अनुराग भदौरिया ने ओपी राजभर पर आरोप लगाया कि उन्हें कुछ भी फ्री में नहीं चाहिए होता है। इस पर एंकर ने सवाल किया, ‘आपके साथ भी फ्री में नहीं आए थे क्या ..read more
Jansatta
1y ago
यूपी की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल के खुलने के बाद से ही बवाल जारी है। मॉल में बिना अनुमति नमाज, हनुमान चालीसा पढ़े जाने के वीडियो वायरल होते ही यह जगह चर्चा में है। इसी क्रम में अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए मॉल (LuLu Mall ..read more
Jansatta
1y ago
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की एक मस्जिद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मौलाना एक युवक को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस शख्स ने मौलाना मुफ्ती मोहम्मद नोमान से एक सवाल किया था, जिस पर वो भड़क गए और युवक के पास जाकर उसको एक थप्पड़ लगा दिया। मौलाना को अपने इस किए पर कोई पछतावा नहीं है, उल्टा वो कह रहे हैं कि अल्लाह की शान में गुस्ताखी करने वाले को सिर्फ एक थप्पड़ नहीं लगना चाहिए था।
यह वीडियो रविवार(17 जुलाई, 2022 ..read more
Jansatta
1y ago
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने सोमवार को गॉल में चल रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी के 56वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस को बोल्ड किया। दाएं हाथ के स्पिनर ने गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच कराकर ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। इसे देखकर 76 रन पर बल्लेबाजी कर रहे मेंडिस ही नहीं हर कोई चौंक गया।
शाह की इस गेंद की तुलना शेन वार्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ से की जा रही है, जिसे महान स्पिनर ने वर्ष 1993 में माइक गैटिंग को फेंका था। 36 वर्षीय शाह ने एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। उन्होंने 46 टेस्ट खेले हैं और 31.08 की औसत से 238 ..read more
Jansatta
1y ago
संसद का मानसून सत्र चल रहा है और गृह मंत्रालय ने भारत की नागरिकता छोड़ने वालों का एक आंकड़ा उपलब्ध करवाया है। संसद में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि हर वर्ष औसतन करीब डेढ़ लाख लोग भारत की नागरिकता छोड़ रहे हैं। वहीं भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की विदेशी देशों में पहली पसंद अमेरिका है।
गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि वर्ष 2021 में 1,63,370 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है और विदेश में बस गए। जबकि वर्ष 2020 में 85,256 लोगों ने और वर्ष 2019 में 144,017 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी और दूसरे देशों में बस गए। इससे पता चलता है कि 2020 की तुलना में 2021 ..read more
Jansatta
1y ago
मोबाइल फोन, एक ऐसा नाम जो आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कभी कीपैड वाले बेसिक फोन के साथ इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली यह डिवाइस अब बहुत आगे जा चुकी है। लेकिन अभी भी देश में कई सारे लोग ऐसे हैं जिनकी पहुंच से स्मार्टफोन दूर है। भारत सरकार लगातार डिजिटल इंडिया मुहिम पर काम कर रही है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्मार्टफोन और इंटरनेट पहुंचाने की कोशिश में है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio भी सस्ते और किफायती स्मार्टफोन के साथ दूर-दराज के लोगों को कनेक्ट करने में लगी है। Samsung और itel ..read more
Jansatta
1y ago
वैदिक ज्योतिष अनुसार जन्मकुंडली में कुछ ऐसे अशुभ दोष होते हैं। जिनकी वजह से मनुष्य को जिंदगीभर संघर्ष करना पड़ता है। कालसर्प दोष का निर्माण राहु- केतु ग्रह के कारण होता है। जब भी व्यक्ति की जन्मकुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं। तो कालसर्प दोष का निर्माण होता है। इस कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  ..read more
Jansatta
1y ago
अदनान सामी ने अचानक इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने के बाद अदनान ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ‘अलविदा’। अदनान के इस पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। उनके अलविदा वाले पोस्ट पर तमाम फैंस ने कमेंट करके उनसे कारण पूछा है। फैंस हैरान है कि आखिर गायक ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया है।
हालांकि ये उनकी नई एल्बम को प्रमोट करने का तरीका भी हो सकता है। खबर है कि ‘अलविदा’ उनके गाने का नाम है। इसलिए कई लोगों ने उनसे इसे लेकर भी सवाल किए हैं। तजमेरा शरमीन ने लिखा,”क्या हुआ सर? मुझे लगता है कि ये एक नई शुरुआत है! आपका नया गाना या कुछ और?” अरमा ..read more
Jansatta
1y ago
कार सेक्टर में हाल के वर्षो में सीएनजी कारों की डिमांड में काफी देती आई है जिसकी वजह है महंगा होता पेट्रोल और लगातार बढ़ रहा प्रदूषण। लोगों के इस बदलते रुझान को देखते हुए कार निर्माता कंपनियों ने अपनी मौजूदा कारों के सीएनजी मॉडल लॉन्च करने के साथ नई सीएनजी कारों को भी लॉन्च करना शुरू कर दिया है।
मार्केट में मौजूद सीएनजी कारों में आज हम बात कर रहे हैं टाटा मोटर्स की पॉपुलर हैचबैक टाटा टियागो के बारे में जो अपनी कम कीमत के अलावा अपने स्टाइलिश डिजाइन और लंबी माइलेज के लिए पसंद की जाती है।
टाटा टियागो एक्सई सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6,29,900 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है जो ऑन रोड होने पर 7,0 ..read more
Jansatta
1y ago
बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अगर महिलायें 50 की उम्र क्रॉस कर रही हैं तो उनमें मेनोपॉज की होती है और पीरियड्स बंद होने के साथ ही कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा महिलाओं में विटामिन की कमी से कई समस्याएं जुड़ी हो सकती हैं। चूंकि विटामिन डी की कमी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है, विटामिन बी जैसे अन्य तत्वों की कमी पाचन, मल त्याग और शरीर के कई कार्यों को प्रभावित कर सकती है।
ऐसे में महिलाओं के लिए 50 की उम्र के बाद शरीर में किसी न किसी विटामिन की कमी से बचना जरूरी हो जाता है। तो आइए आज हम आपको ऐसे तीन विटामिन के बारे में बताते हैं जो 50 ..read more